तीन भारतीयों ने छात्र वीजा धोखाधड़ी का गुनाह कबूला
(International)
अमेरिका में शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करने वाले तीन भारतीयों ने छात्र वीजा धोखाधड़ी का गुनाह कबूल कर लिया है। अमेरिकी एजेंसियों को 84 लाख डॉलर (करीब 54 करोड़ रुपये) का जुर्माना देने को भी तीनों तैयार हो गए हैं। इन्हें सितंबर में सजा सुनाई जाएगी। 10 साल तक की सजा हो सकती है। सुरेश हीरानंदानी (61), ललित छाबडिया (54) और अनीता छाबडिया (50) ने गुरुवार को मैनहट्टन की संघीय अदालत में छात्र वीजा और वित्तीय सहायता फर्जीवाड़े की साजिश के आरोप स्वीकार किए। अमेरिका सरकार को 74 लाख डॉलर और छात्र वित्तीय सहायता फर्जीवाड़े से अमेरिकी शिक्षा विभाग को हुए नुकसान के लिए 10 लाख डॉलर का जुर्माना देने पर भी तीनों सहमत हो गए हैं। उन्हें इस साल सितंबर में सजा सुनाई जाएगी। इस मामले में समीर हीरानंदानी (28) और सीमा शाह (42) के खिलाफ आपराधिक साजिश के आरोप लंबित हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।