अमेरिका में पुलिस हिरासत में गंभीर चोट से अश्वेत युवक की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कफ्र्यू के बावजूद बाल्टीमोर में गुरुवार को भी सैकड़ों लोगों मार्च निकाला। एनबीए स्टार कार्मेलो एंथोनी सहित कई सितारों ने इसमें भाग लिया। फिलाडेल्फिया में करीब एक हजार लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां उस वक्त टकराव की नौबत पैदा हो गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाईवे की ओर जाने से रोक दिया। इससे पहले बुधवार को न्यूयॉर्क, डेनवर, वाशिंगटन, बोस्टन, ह्यूस्टन, सिएटल मिसौरी, फग्र्यूसन सहित कई शहरों में प्रदर्शन हुए थे। न्यूयॉर्क में 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए थे। उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को बाल्टीमोर पुलिस ने 25 वर्षीय अश्वेत युवक फ्रेडी ग्रे को गिरफ्तार किया था। हिरासत में पिटाई से वह कोमा में चला गया और 19 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। उसकी अंत्येष्टि के बाद सोमवार को बाल्टीमोर में हाल के समय की सबसे बड़ी हिंसा देखने को मिल थी। इसके बाद यहां आपातकाल लागू करते हुए नेशनल गार्ड के जवानों को हालात पर काबू पाने के लिए बुलाना पड़ा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।