सहयोग के लिए कोईराला ने की भारत की तारीफ
(International)
नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत से मिले सहयोग की नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला ने तारीफ की. कोईराला ने कहा कि वह देश धन्य है जिसे भारत जैसा पड़ोसी मिला है.कोईराला ने कहा, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें भारत जैसा पड़ोसी मिला है. नेपाल में जब भी संकट आया है भारत की ओर से ईमानदारी के साथ मदद मिली है.श् कोईराला ने कहा कि पिछले तीन दिनों से राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए जब भी वे गए भारतीय दल के प्रयासों से अभिभूत हो गए.वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने भूकंप पीड़ित नेपाल का दौरा कर वहां की स्थितियों का जायजा लिया और बताया की पीएम मोदी नेपाल की स्थिति पर चिंतित हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।