मालदीव में गंभीर हुए हालात
(International)

मालदीव में राजनीतिक हालात गंभीर होते जा रहे हैं। सरकार ने तीन विपक्षी नेताओं समेत करीब 200 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कदम पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद नशीद की रिहाई और राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प के बाद उठाया गया। विपक्षी नेता इवा अब्दुल्ला ने कहा कि इन गिरफ्तारियों के बाद शुक्रवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल विपक्ष के तकरीबन सभी नेता सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस्लामिक कंजर्वेटिव के नेता शेख इमरान, प्रमुख विपक्षी दल मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष अली वाहिद, रिपब्लिकन पार्टी जम्हूरी के उपनेता अमीन इब्राहिम को गिरफ्तार किया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन गिरफ्तारियों के बाद राजनीतिक माहौल और खराब हो सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।