अफगानिस्तान में शांति को लेकर रविवार से कतर में दो दिनों की बातचीत शुरू होगी। इस खुली बातचीत में अफगान सरकार और तालिबान के प्रतिनिधियों के अलावा पाकिस्तान भी शामिल होगा। अफगानिस्तान की शीर्ष शांति परिषद के उपाध्यक्ष अब्दुल हाकिम मुजाहिद ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह वार्ता ऐसे समय में शुरू हो रही है जब पिछले महीने ही तालिबान ने सरकार और विदेशियों पर हमले तेज करने की घोषणा की थी। मुजाहिद ने कहा कि बातचीत में शामिल होने के लिए 20 सदस्यीय अफगान सरकार का प्रतिनिधिमंडल कतर के लिए रवाना हो गया है। इनमें दो लोग शांति परिषद से भी हैं। इस परिषद की स्थापना अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने तालिबान और अन्य विद्रोही संठनों के साथ वार्ता के मकसद से 2010 में की थी। हालांकि इस दिशा में अब तक परिषद को कामयाबी नहीं मिल पाई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।