प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘वीबो’ को ज्वाइन किया है। चीन में वीबो को ट्विटर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। वीबो ज्वाइन करने की खबर की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर कहा, ष्हैलो चाइना! चीनी दोस्तों से वीबो के जरिए बातचीत करने के लिए इच्छुक हूं। पीएम मोदी ने चीनी सोशल मीडिया अपनी चीन यात्रा के कुछ हफ्तों पहले ही ज्वाइन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा को सफल बनाने के लिए दोनों ही देश जी तोड़ तैयारियों में जुटे हुए हैं। एशियन अफेयर्स के डिप्टी डायरेक्टर हुएंग जिलियन ने हाल ही में कहा था कि, पीएम मोदी की यात्रा के दौरान कई समझौंतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।