लखवी मामले पर पाकिस्तान से जवाब मांगेगा भारत
(International)
मुंबई विस्फोटों के गुनहगार आतंकी जकीउर रहमान लखवी की जमानत को बड़ा मुद्दा बनाकर भारत पाकिस्तान से एक साथ कई सवाल दागने की तैयारी कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत संयुक्त राष्ट्र के उस फरमान का उसे याद दिलाएगा, जिसके तहत लश्कर को प्रतिबंधित किया गया है। लखवी इसी आतंकी संगठन का एक खूंखार आतंकी है। भारत सवालों की लंबी फेहरिस्त के साथ पाकिस्तान को एक कूटनीतिक नोट भेजकर जवाब मांगने की तैयारी कर चुका है। इस नोट में लखवी की जमानत राशि कहां से आई और किसने जमानत ली, जैसे सवाल शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि लखवी की रिहाई में खुफिया एजेंसी आईएसआई ने बड़ी भूमिका निभाई। उसी ने ही जमानत राशि से लेकर जमानतदार तक की व्यवस्था की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।