मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक और उनके दोनों बेटों गमाल और अला मुबारक को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराया गया है। अदालत ने तीनों को पैरोल के बिना तीन साल कैद की सजा सुनाई है। तीनों पहले ही तीन साल की सजा काट चुके हैं, ऐसे में वे जेल जाने से बच सकते हैं। मुबारक और उनके बेटों पर राष्ट्रपति भवन के जीर्णोद्धार के लिए जारी फंड का इस्तेमाल निजी उद्देश्यों के लिए करने का आरोप लगाया गया था। पिछले साल मई में निचली अदालत ने मुबारक को तीन और उनके बेटों को चार-चार साल कैद की सजा सुनाई थी। इस साल जनवरी में हाई कोर्ट ने फैसले को पलटते हुए फिर से सुनवाई के लिए मामले को वापस निचली अदालत के पास भेज दिया था। जहां एक बार फिर से बाप-बेटों को दोषी ठहराया गया है। वर्ष 2011 में भारी विद्रोह के बाद मुबारक को तीस साल के बाद सत्ता से बेदखल होना पड़ा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।