अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के मुताबिक चीन ने पिछले कुछ दशकों से अपने रक्षा बजट बेतहाशा बढ़ाया है। लिहाजा, अब चीन का रक्षा बजट भारत से तीन गुना अधिक हो चुका है। चीन की सैन्य ताकत इस हद तक पढ़ने से क्षेत्र में अमेरिकी रक्षा हितों को भी खतरा हो सकता है। पेंटागन ने कांग्रेस की सालाना सैन्य और सुरक्षा विकास मूल्यांकन रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बड़े एशियाई देशों की संलिप्तता का ब्योरा दिया है। पिछले साल चीन का आधिकारिक रक्षा बजट 136.3 अरब अमेरिकी डालर (करीब 8 खरब 68 अरब 38 करोड़ 70 लाख 63 हजार 5 सौ रुपये) था जबकि भारत का 38.2 अरब अमेरिकी डालर (करीब 2 खरब 43 अरब 37 करोड़ 77 लाख 39 हजार रुपये) है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन ने अपना रक्षा बजट इतना अधिक बढ़ा लिया है कि वह खुद अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के लिए भी खतरा बन गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।