आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) की शूरा इस हफ्ते नए नेता का चुनाव करेगी। संगठन का प्रमुख अबु बकर अल बगदादी रीढ़ की चोट के कारण हिलने-डुलने में भी अक्षम है। इसके कारण नौ सदस्यीय शूरा नया नेता चुनने को विवश है। अखबार द डेली बीस्ट ने भगोड़े आतंकियों के हवाले से यह जानकारी दी है। अखबार के मुताबिक बगदादी मानसिक तौर पर अब भी होश में है और निर्देश देने में सक्षम है। लेकिन, शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण शूरा अस्थायी नेता को लेकर अंतिम फैसला करने को बाध्य है। वह एक ऐसा नेता चुनना चाहती है जो सीरिया और इराक में मोर्चो पर इधर-उधर आ जा सके और स्वघोषित खिलाफत में दिन-प्रतिदिन के मामलों को संभाल सके। खबर में कहा गया है कि वह नेता बगदादी के नीचे ‘नायब अल मलिक’ होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।