प्रीति पटेल बनीं कैमरन सरकार में राजगार मंत्री
(International)

ब्रिटेन को बेरोजगारी से मुक्त कराने की जिम्मेदारी भारतीय मूल की प्रीति पटेल के कंधों पर होगी। विथॉम से लगातार दूसरी बार सांसद चुनी गई पटेल को प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने रोजगार मंत्री बनाया है। कैमरन कैबिनेट में शामिल वह एकमात्र भारतवंशी हैं। इंफोसिस के संस्थापकों में से एक एन नारायणमूर्ति के दामाद और रिचमंड से पहली बार सांसद बने ऋषि सुनाक को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। इस बार भारतीय मूल के 10 व्यक्ति हाउस ऑफ कॉमन्स पहुंचने में कामयाब रहे हैं। इनमें से पांच ने सत्ताधारी कंजरवेटिव और पांच ने लेबर पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की है। चुनावों में अप्रत्याशित जीत हासिल करने वाले कैमरन ने रविवार को पूर्ण कंजरवेटिव मंत्रिमंडल का गठन किया था। नई कैबिनेट में भी पिछली सरकार के अधिकतर चेहरों को उन्होंने बनाए रखा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।