अमेरिका में रेल हादसे में पांच लोगों की मौत
(International)
अमेरिका में बुधवार को हुए रेलगाड़ी हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत गई, जबकि 50 अन्य घायल हुए हैं। वाशिंगटन से न्यूयार्क जा रही रेलगाड़ी के 10 डिब्बे फिलाडेल्फिया के पास पटरी से उतर गए। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों और ट्रेन में फंसे यात्रियों को निकालने का काम जारी है। दमकल विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर क्षेत्रीय रेल सेवा की ट्रेन 188 स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर 10 मिनट पर वाशिंगटन से निकलना था और रात 10 बजकर 34 मिनट पर न्यूयार्क पहुंचना था। लेकिन यह फिलाडेल्फिया के पास पटरी से उतर गया। एक डिब्बा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।