नेपाल में मंगल दोपहर से लेकर अब तक 16 झटके लग चुके हैं। जानकारी के मुताबिक बीती रात भी नेपाल में भूकंप के दो झटके महसूस किये गए। आलम ये है कि कल रात भी नेपाल के लोगों ने घर से बाहर सड़कों पर बिताई। भूकंप के झटकों से पूरा नेपाल हिल गया है। नेपाल में मंगलवार-बुधवार रात को भी दो झटके आए। पहला झटका 2 बजकर 55 मिनट पर महसूस किया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र काठमांडू था। दूसरा झटका रात 3.15 मिनट पर महसूस किया गया। हालाकि इन झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। इससे पहले कल नेपाल और उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में आए 7.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों में नेपाल में 65 लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा दोनों देशों में भारी संपत्ति का नुकसान हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।