भारतीय राज्यों और चीनी प्रांतों के बीच बना फोरम
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी प्रधानमंत्री ली कछयांग ने भारतीय राज्यों और चीनी प्रांतों के बीच बातचीत के लिए एक फोरम की स्थापना की है। ताकि इन दोनों देशों के विभिन्न राज्यों के बीच विकास के लिए सीधे तौर पर भी आर्थिक सहयोग और साझेदारी हो सके। मोदी ने गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के साथ ही राज्यपालों और विभिन्न शहरों के मेयरों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने इसे ऐतिहासिक घटना करार दिया। उन्होंने कहा, क्षेत्रीय विकास में इन सभी प्रांतों का बड़ा योगदान होगा।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।