आइएस के खिलाफ जमीनी लड़ाई में शामिल नहीं होगा अमेरिका
(International)
अमेरिका आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के खिलाफ जमीनी लड़ाई में शामिल नहीं होगा। वह खुद को आतंकियों के ठिकानों पर हवाई हमलों तक ही सीमित रखेगा। सीरिया और इराक में आतंकियों को मिली हालिया सफलता के बावजूद वह सीधी लड़ाई के पक्ष में नहीं है। व्हाइट के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने इराक में फिर से पूर्ण हमले की संभावनाओं को नकारते हुए कहा है कि यह दीर्घकालिक तौर पर अमेरिका के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा आइएस के खिलाफ लड़ रहे लोगों की युद्धक क्षमता बढ़ाने के पक्ष में हैं। इस बीच, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने इराक को आइएस से मुकाबले के लिए दो हजार टैंकरोधी हथियार देने की बात कही है। शिन्हुआ ने पेंटागन के प्रवक्ता स्टीव वारेन के हवाले से बताया है कि ये हथियार अगले सप्ताह तक इराक पहुंच जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।