सऊदी अरब में शिया मस्जिद में आत्मघाती बम विस्फोट
(International)
सऊदी अरब में एक शिया मस्जिद में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के वक्त एक भीषण आत्मघाती बम विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई। किसी खाड़ी देश में हुए अब तक के सबसे बड़े हमले में 90 से अधिक लोग घायल हो गए। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक इस्टेट (आइएस) ने ली है। हालांकि यहां के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि सऊदी अरब में आएस का यह पहला हमला है। सऊदी अरब के पूर्व में अलकादी गांव की इमाम अली मस्जिद में हमले के वक्त 150 से अधिक नमाजी मौजूद थे। हमले का एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया गया है, जिसमें विस्फोट के बाद धूल व धुएं का गुबार है। खून से लथपथ लाशें हर तरफ बिखरी थीं। ये हमला मुल्क के पूर्वी सूबे में हुआ है, जहां अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।