पाकिस्तान का 150 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा देने से इंकार
(International)
पाकिस्तान उच्चायोग ने 150 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा देने से इंकार कर दिया है। ये तीर्थयात्री पांचवें सिख गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस मनाने के लिए पाकिस्तान जाना चाहते थे। शहीदी दिवस मनाने की तारीख को लेकर मतभेद होने के बाद वीजा आवेदन ठुकराया गया है। एसजीपीसी पदाधिकारी सिख तीर्थयात्रियों के लिए शुक्रवार को वीजा जारी करने की मांग कर रहे थे। पाकिस्तान ने कहा कि जब पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वर्षगांठ मनाएगा तभी वह वीजा जारी करेगा। पाकिस्तान में वर्षगांठ की तारीख 16 जून तय की गई है। एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कर ने कहा, श्पाकिस्तान जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों के लिए हम 22 मई का वीजा चाहते थे। एसजीपीसी गुरु अर्जुन देव का शहीद दिवस इसी दिन मना रहा है। पाकिस्तान सरकार ने कहा कि यह दिवस 16 जून को मनाया जाएगा और हम केवल उसी दिन के लिए वीजा जारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, श्हम सिख परंपरा के अनुसार शहीदी दिवस मनाएंगे, न कि पाकिस्तान के अनुसार। यह सिखों के मामले में हस्तक्षेप है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।