पाकिस्तान के एक सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गिरफ्तारी पर एक अरब रुपए का इनाम रखा है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में जमात-ए-इस्लामी प्रमुख सिराज उल हक ने अपनी पार्टी के समर्थकों को संबोधित करते हुए यह एलान किया। हक पाकिस्तानी संसद के ऊपरी सदन का सदस्य है। रावलकोट भारत के जम्मू के पुंछ जिले से 200 किलोमीटर दूर है। हक ने कहा कि मैं मोदी से कहना चाहता हूं कि वह सलाउद्दीन को गिरफ्तार नहीं कर सकते। सलाउद्दीन आतंकवादी संगठन हिज्ब उल मुजाहिदीन का सरगना है। हक ने कश्मीर के मुद्दे पर कहा है कि भारत सरकार कश्मीर के लोगों की आजादी में सबसे बड़ा रोड़ा है। वह पाकिस्तान की कभी दोस्त नहीं हो सकती और जो लोग दोस्ती की बात करते हैं, उन्हें भारत चले जाना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।