चीन ने फिर बदला पैंतरा
(International)
चीन ने अपनी ओर से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में किए जा रहे निर्माण कार्यों का बचाव करते हुए कहा है कि भारत भी तो उसकी आपत्ति को दरकिनार करते हुए दक्षिणी चीन सागर में तेल खनन कर रहा है। इसके अलावा चीन ने एलएसी को लेकर पीएम मोदी द्वारा इस सीमा का निर्धारण करने की बात को भी नकार दिया है। चीन ने सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए एक समझौते की बात कही है। एशियाई मामलों के प्रभारी उप निदेशक हुआंग जियान ने भारतीय मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि पाकिस्तान में चीन की ओर सिल्क रूट समेत जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, वो उस क्षेत्र के लोगों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हैं और भारत को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि हम भारत की आपत्तियों को समझते हैं। एक तरह से बदले की भावना जताते हुए हुआंग ने कहा कि जब भारत की तेल कंपनी ओएनजीसी वियतनाम से समझौता कर दक्षिणी चीन सागर में तेल खुदाई करती है तो इससे हमारे भी हित प्रभावित होते हैं। पीएम मोदी हाल ही में चीन की यात्रा पर गए थे। मोदी ने अपनी उस यात्रा के दौरान चीनी नेताओं के सामने वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी चिंता जताई थी। मोदी ने चीनी नेताओं से कहा था कि एलएसी का निर्धारण होना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।