मणिपुर में सेना प्रमुख की देखरेख में चल रहा है उग्रवादियों के खिलाफ अभियान
(India)
मणिपुर में उग्रवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हुए हमले के बाद शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग मणिपुर पहुंच गए और इसके बाद राज्य में मौजूद सुरक्षाबलों ने राज्य में आतंकवादियों के खिलाफ अपना सबसे बड़ा संयुक्त अभियान शुरू कर दिया है। 335 किमी के इस क्षेत्र में सेना के 57 माउंटेन डीविजन के सैनिक इस अभियान में शामिल हैं। सुहाग के अनुसार उग्रवादियों के खिलाफ दीर्घकालिक और लक्षित अभियानों की योजना पर काम किया जा रहा है। वहीं मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। जहां उग्रवादियों के हमले में गुरुवार को सेना के 20 जवान शहीद और 15 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सेना के जवानों पर हमला करने वाले उग्रवादियों की धरपकड़ के लिए पारालोंग, चरोंग, मोल्तुह और कुछ अन्य इलाकों में खोज अभियान चलाया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।