मलाला के हमलावर सबूतों के अभाव में बरी
(International)
नोबल शांति पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई पर हमला करने के लिए जेल में बंद 10 में से आठ लोगों को अदालत ने बरी कर दिया है. अप्रैल में पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया था कि मलाला पर हमला करने के आरोप में दस तालिबानी लड़ाकों को 25 साल की सजा सुनाई गई है.लेकिन विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि अदालत में चली सुनवाई के बाद सिर्फ दो लोगों को दोषी पाया गया और बाकी आठ को छोड़ दिया गया है. जिस गुपचुप तरीके से सुनवाई हुई है अब उस पर भी सवाल उठ रहे हैं.कोर्ट का फैसला आने के एक महीने बाद पहली बार फैसला पढ़ने को मिला. इसमें कहा गया है कि जिन दो लोगों को दोषी पाया गया है उसमें गोली चलाने वाला और हमला का आदेश देने वाला शामिल है.पहला ऐसा माना गया था कि ये लोग अफगानिस्तान भाग गए हैं. मलाला पर 2012 में जानलेवा हमला हुआ था. कई महीनों चले इलाज के बाद वो बच गई थीं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।