दो दिवसीय यात्रा पर ढ़ाका पहुंची ममता बनर्जी
(India)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय ढाका यात्रा से एक दिन पहले आज यहां पहुंच गयीं. विदेश राज्य मंत्री शहरयार आलम ने हजरत शाहजालाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज शाम ममता की अगवानी की. विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री भू सीमा समझौते के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के बाद उनके आदान प्रदान के मौके पर उपस्थित रहेंगी. इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के बीच वार्ता होगी. बांग्लादेश मीडिया में ममता की ढाका यात्रा को प्रमुखता से पेश किया गया है. बांग्लादेश की सीमा से लगते राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी मोदी के साथ यहां आने की संभावना है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।