पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को नया आयाम देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के दो दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर है। इस दौरान 41 साल से पेंडिंग जमीनी सीमा समझौते को अंतिम रूप दिया जाएगा। एक से दूसरे देश में आवागमन आसान बनाने के लिए दो नए रूट पर बस सेवाओं को हरी झंडी दी जाएगी। ये रूट कोलकाता-ढाका-अगरतला और ढाका-गुवाहाटी-शिलांग है। इस दौरान मोदी के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहेंगी। इस दौरे में दक्षिण एशिया के चार देशों बांग्लादेश, भूटान, इंडिया और नेपाल को सड़क के रास्ते जोड़ने पर भी बातचीत होगी। इस रास्ते से चारों देश अपने उत्पादों का आयात-निर्यात ट्रकों के जरिये कर सकेंगे। बीबीआईएन नाम के इस ग्रुप में पाकिस्तान को शामिल नहीं किया गया है क्योंकि उसने पिछले साल सार्क शिखर बैठक के दौरान कनेक्टिविटी समझौते पर दस्तखत करने से इनकार कर दिया था। औपचारिक अगवानी के बाद वह बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद मोदी भारत द्वारा शुरू की गई कुछ परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। शाम को शेख हसीना मोदी के सम्मान में डिनर देंगी। मोदी बांग्लादेश की विपक्षी नेता खालिदा जिया और बेगम इरशाद से भी मिलेंगे। वह ढाका यूनिवर्सिटी में सभा को भी संबोधित करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।