भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान साझा बयान जारी करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच बस सेवा की बहाली बहुत ही अच्छा कदम है इससे दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा। उन्होंने बांग्लादेश से वादा किया कि अब दोनों देश अपने आर्थिक रास्ते भी खोलेंगे जिससे दोनों देशों में खुशहाली आएगी। इससे पहले, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि आर्थिक विकास दोनों देशों का साझा लक्ष्य है। उन्होंने भारत को महत्वपूर्ण पड़ोसी बताते हुए कहा कि सीमा पर शांति बनाए रखना सबसे जरूरी है। इस दौरान हसीना ने बांग्लादेश की आजादी में भारत के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।