उत्तर प्रदेश सरकार ने मणिपुर में बुधवार को उग्रवादी हमले में शहीद हुए उप्र के दो सैनिकों के परिवारों को सहायता राशि देने की घोषणा की है। राज्य सरकार इनके परिवारों को 20-20 लाख रुपए देगी। मणिपुर में गश्ती दल पर हुए हमले में 17 सैनिक शहीद हो गए थे। इनमें से नोएडा के जगवीर सिंह व फैजाबाद के राम प्रसाद यादव भी शामिल थे। जिसके चलते राज्य सरकार ने उनके परिवार की सहायता करने का फैसला किया है। मणिपुर के चंदेल जिले में गुरुवार को सेना के काफिले में हुए हमले के बाद आतंकवादियों की धर-पकड़ के लिए चलाया जा रहा सेना और राज्य पुलिस का तलाशी शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। हालांकि तलाशी में कोई बड़ा सुराग सुरक्षा एजेंसियों को नहीं मिल सका है। असम राइफल्स के सूत्रों ने कहा कि तलाशी पारालोंग, चरांग, मोल्तुह और अन्य इलाकों में चलाया जा रहा है। दो दशक के सेना पर सबसे बड़े हमले में 17 जवान मारे गए थे, जबकि 11 घायल हुए। हमले में बारूदी सुरंग, रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड और स्वचालित हथियारों का उपयोग किया गया। इसमें से कईग् हथियार अमेरिका के बने पाए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। शहीद जवानों के शव उनके घरों को रवाना कर दिया गया है। मारे गए जवानों में एक मप्र का है, जबकि हिमाचल प्रदेश के सात और जम्मू के छह सपूत शहीद हुए हैं। सेना अध्यक्ष जनरल सुहाग सिंह दलबीर ने घटनास्थल का दौरा कर मौके का मुआयना किया था। इस मामले में जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।