भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा विवाद खत्म
(International)
मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ साझा बयान में कहा, दोनों देशों के बीच सीमा विवाद खत्म हो गया है। यह हमारी सीमाओं को अधिक सुरक्षा और लोगों के जीवन को और अधिक स्थिर कर देगा। वहीं, शेख हसीना ने कहा, दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, सुरक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, शांतिपूर्ण संबंध जैसे विषयों पर समझौते हुए। दोनों देश आतंकवाद को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। भारत बांग्लादेश का सबसे अहम पड़ोसी है। मोदी ने पड़ोसी मुल्क के लिए न केवल दो अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 12600 करोड़ रुपए) कर्ज की घोषणा की, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी मदद का भरोसा दिलाया है। मोदी ने पहले दिए गए 8 अरब अमेरिकी डॉलर ऋण पर तुरंत कदम उठाने का भी भरोसा दिलाया। मोदी की पहली बांग्लादेश यात्रा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनके साथ मौजूद थीं। दोनों देशों के बीच चल रहे तीस्ता नदी के पानी के बंटवारे मुद्दे पर मोदी ने बड़े आत्मविश्वास के साथ बांग्लादेश को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की मदद से इस मसले का उचित समाधान किया जाएगा। वहीं मोदी ने तीस्ता समझौते की भी उम्मीद जताई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।