41 सालों से अटके हुए सीमा विवाद पर को निपटाने के लिए भारत और बांग्लादेश ने दस्तखत कर दिए। इस समझौते के तहत भारत के 111 गांव बांग्लादेश को मिलेंगे। वहीं, बांग्लादेश के 51 गांव भारत में शामिल होंगे। इस समझौते के अमल में आते ही भारत और बांग्लादेश के नक्शे बदल जाएंगे। इसके अलावा दोनों देशों के बीच 21 और समझौते हुए। इनमें समुद्री सुरक्षा में सहयोग सहित मानव और जाली भारतीय नोटों की तस्करी पर अंकुश लगाना शामिल है। शनिवार को दो दिनों की बांग्लादेश यात्रा पर ढाका पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेजबान देश की पीएम शेख हसीना की मौजूदगी में इन समझौतों पर दस्तखत किए गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।