झारखंड के पलामू जिला में देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गये हैं। पुलिस के अनुसार पलामू में सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया गांव में देर रात करीब तीन घंटे तक मुठभेड़ चली जिसमें 12 माओवादी मारे गये हैं। सीआरपीएफ और पुलिस की ओर से चलाये गये सर्च ऑपरेशन में यह सफलता मिली। इस मुठभेड़ की शुरूआत नक्सलियों की ओर से हुई, जिसका जवाब पुलिस की ओर से दिया गया। घटना स्थल से पुलिस ने एक क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और 8 रायफल सहित 250 कारतूस बरामद किेये हैं। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑरेशन जारी है । मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। आईजी नटराजन का दावा है कि मारे गये नक्सलियों में कमांडर आरके जी भी शामिल है जो लातेहार कांड में शामिल था. वहीं, सोमवार को पलामू पुलिस ने पांकी के आसेहार पहाड़ी से उग्रवादी संगठन जेपीसी के सबजोनल कमांडर विजय यादव सहित तीन उग्रवादियों को पकड़ा है। उनके पास से दो बाइक, एक पिस्तौल,पांच जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल बरामद हुए.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।