दिल्ली सरकार ने रेप पीड़ितों के लिए विवादित टू-फिंगर टेस्ट को दी मंजूरी रद्द कर दी है दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सरकार अपने उस विवादित आदेश को ले लिया है जिसमें बलात्कार पीड़ित के टू फिंगर टेस्ट की इजाजत देने की बात कही गई थी रेप की जांच के लिए 2 फिंगर टेस्ट को सही ठहराने वाला सर्कुलर जारी करने के बाद दिल्ली सरकार ने इसे वापस ले लिया है सूत्रों के मुताबिक सरकार इस सर्कुलर को जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कर मामले का ठीकरा उसके सर फोड़ सकती है। इस मामले में कांग्रेस नेता आर पी एन सिंह का कहना है कि दिल्ली सरकार का ये महिलाओं के खिलाफ काफी खराब कदम था..अगर सरकार ने इसे वापस ले लिया है तो अच्छा है. गौरतलब है कि सरकार ने विशेषज्ञों के 14 पृष्ठों के दस्तावेज के आधार पर 2 फिंगर टेस्ट को उचित ठहराते हुए एडवाइजरी जारी की थी. जिसमें कहा गया था कि रेप की जांच करने वाले डॉक्टरों की सुविधा के लिए इस टेस्ट पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू करना सही नहीं है, साथ ही इस टेस्ट को हटा देने पर रेप की जांच भी निष्पक्षता से करने में मुश्किल आएगी. यहां यह बताना जरूरी है कि यौन हिंसा की जांच के लिए इस टेस्ट के इस्तेमाल का समय-समय पर विरोध होता रहा है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।