पाक सेना प्रमुख ने भारत पर लगाया सीजफायर के उल्लंघन आरोप
(International) पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा पड़ोसी मुल्क ने सीजफायर के उल्लंघन के जरिए अस्थिरता पैदा करने और पाक के विभिन्न इलाकों में उग्रवाद का समर्थन किया है. राहील शरीफ ने भारत का नाम लिए बगैर कहा, पूरी दुनिया हमारी सुरक्षा चिंताओं का समर्थन करती है. सीजफायर का उल्लंघन, बलूचिस्तान, संघीय प्रशासित कबायली क्षेत्र और कराची में खून-खराबा दुश्मन के शत्रुतापूर्ण इरादे को बताता है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने दूसरे देशों के साथ सहयोग की इच्छा दिखाई, लेकिन यह राष्ट्रीय हितों, संप्रभु अधिकारों और राष्ट्रीय गौरव कीमत पर नहीं है.पाकिस्तानी सेना प्रमुख की यह टिप्पणी उनके उस बयान के तीन दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था, श्किसी को भी पाकिस्तान पर बुरी निगाह डालने की हिमाकत नहीं करनी चाहिए

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।