192 देशों में योग दिवस की धूम
(International)
भारत सहित दुनिया भर के 192 देशों में आज पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में भी योग का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें यूएन महासचिव बान की-मून और भारत की विदेश सुषमा स्वराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर पर योग दिवस के कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। यहां के बाद सुषमा स्वराज हिंदू टैंपल सोसायटी के योग दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगीं और वहां लोगों को संबोधित करेंगीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।