भारत सरकार ने बुधवार को ब्रिटेन की ब्रॉडकास्टर संस्था बीबीसी द्वारा जारी उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें भारत द्वारा पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) को आर्थिक मदद और सैन्य प्रशिक्षण देने की बात कही गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस मामले पर ट्विट करते हुए कहा कि बीबीसी की यह रिपोर्ट पूरी तरह आधारहीन है। किसी सरकार की प्रशासनिक कमजोरियों का दोष उसके पड़ोसियों पर नहीं थोपना चाहिए। वहीं, एमक्यूएम के प्रवक्ता मोहम्मद अली सैफ ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मीडिया ने पहले भी उन पर इस किस्म के आरोप लगाए हैं और यह उनकी पार्टी के खिलाफ साजिश है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के किसी भी सदस्य ने ब्रिटिश पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है कि वे भारत से आर्थिक मदद हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश चैनल को अपनी इस रिपोर्ट के पक्ष में सबूत पेश करना चाहिए और वे मामले को कोर्ट में ले जाने की सोच रही है। .
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।