नेपाल को हर संभव मदद के लिए तैयार है भारत
(International)


भारत ने कहा है कि हमारा देश भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के लिए नेपाल को हर संभव मदद के लिए तैयार है। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज नेपाल के पुनर्निर्माण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संबोधित किया। इस मौके पर सुषमा स्वराज ने कहा कि नेपाल में विनाशकारी भूकंप के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद आगे आकर राहत और बचाव का अपने स्तर पर नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भूकंप से तबाह देश में बड़े पैमाने पर होने वाले पुनर्निर्माण के प्रयासों में भारत, नेपाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।