पाकिस्तान ने फिर किया झूठा दावा
(International)
पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया है। पाकिस्तान ने नापाक दावा करते हुए कहा है गिलगित, बालतिस्तान और कश्मीर विवादित क्षेत्र नहीं है, यह उनके देश का हिस्सा है। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) होकर जाने वाली 46 अरब डॉलर की चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना पर भारत की आपत्तियों के बीच पाकिस्तान ने यह दावा किया है। पाकिस्तान के वित्तमंत्री इशाक डार ने गलियारे से जुड़ी भारत की आपत्ति को लेकर मंगलवार को नेशनल असेंबली में यह विवादित बात कही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डार ने कहा कि पाकिस्तान पहले ही भारत की उन आपत्तियों को खारिज कर चुका है कि प्रस्तावित गलियारा श्एक विवादित क्षेत्रश् से होकर गुजरेगा। पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह को चीन के उत्तर-पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र के काशगर से जोड़ने वाले 3 हजार किलोमीटर लंबे गलियारे का एक हिस्सा गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र से होकर गुजरेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।