मुंबई हमले की सुनवाई में फिर नहीं आया लखवी
(International)
26ः11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी एक बार फिर मामले की सुनवाई के दौरान अदालत नहीं आया। इस मामले में लखवी समेत सात के खिलाफ मुकदमा चल रहा है। इस बीच आतंकरोधी अदालत (एटीसी) ने मामले में चार और गवाहों को एक जुलाई तक बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने बताया कि अदालत में पेशी से छूट की याचिका पर कोई फैसला न होने के बावजूद 10 अप्रैल को आदियाला की जेल से जमानत पर रिहा हुआ लखवी सुनवाई के दौरान इस्लामाबाद एटीसी में उपस्थित नहीं हुआ। कानून के तहत जमानत पर रिहा हुए व्यक्ति को सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहना चाहिए। अधिकारी ने बताया कि मामले में अदालत ने चार सरकारी और निजी गवाहों को अगली सुनवाई के लिए बयान दर्ज कराने को कहा है। सुनवाई अगले बुधवार को होगी। न्यायिक मजिस्ट्रेट अकरम अब्बासी ने एटीसी को बताया कि रावलपिंडी की आदियाला जेल में दलीलें सुनते हुए उन्होंने लखवी के खिलाफ दो गवाहों के बयान रिकॉर्ड किए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।