चीन की एक और हरकत का खुलासा
(International)
अरब सागर में चीन की दखल बढ़ती जा रही है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक 22 मई को अरब सागर के भारतीय सीमा के तहत आने वाले हिस्से से होकर चीन की युआन क्लास 335 सबमरीन पाकिस्तान के शहर कराची के बंदरगाह पहुंची थी। इतना ही नहीं, इस सबमरीन में कुल 65 लोगों की टीम सवार थी, जो कराची में रिफ्यूलिंग और रिस्टॉकिंग के लिए एक हफ्ते तक ठहरी थी। चीन ने यह हरकत भारत के पीएम की चीन यात्रा के कुछ दिनों बाद ही की थी। चीन की इस हरकत के बाद से भारतीय नेवी अलर्ट है। नेवी को आशंका है कि पनडुब्बी के जरिए चीन भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।