भारत विरुद्ध अमूमन जहर उगलने वाले पाकिस्तानी टीवी एंकर और राजनीतिक विश्लेषक जैद हामिद को सऊदी अरब की एक अदालत ने 8 साल कैद और 1,000 कोड़े मारने की सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैद हामिद को यह सजा सऊदी सरकार की आलोचना करने के जुर्म में मिली है। उन्हें दो हफ्ते पहले गिरफ्तार किया गया था। पाक वेबसाइट द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, जैद हामिद अपनी पत्नी के साथ सऊदी अरब की एक निजी यात्रा पर गए हुए थे। तभी प्रवर्तन अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्ला ने जैद हामिद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।