चीन की सरकारी ऊर्जा कंपनी चाइना थ्री गॉर्जेज कॉरपोरेशन पाकिस्तान की जल विद्युत परियोजनाओं में पांच हजार करोड़ डॉलर का निवेश करना चाहती है। 18 जून को ऊर्जा संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति के सामने इसका खुलासा किया गया। एक्सप्रेस ट्रिब्यून में शुक्रवार को छपी खबर के अनुसार, चीनी कंपनी ने इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन के सहयोग से पाकिस्तानी ऊर्जा परियोजनाओं में भारी-भरकम निवेश की इच्छा जाहिर की है। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत ऊर्जा और परिवहन क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए चार हजार छह सौ करोड़ डॉलर की मदद दी जाएगी। यदि इस प्रस्ताव पर दोनों देशों में सहमति बन गई तो चीन, पाकिस्तान की परियोजनाओं में सबसे बड़ा निवेश करने वाला मुल्क बन जाएगा। श्चाइना थ्री गॉर्जेज कॉरपोरेशनश् दुनिया की तीन सबसे बड़ी पनबिजली परियोजनाओं का संचालन करता है। उसकी क्षमता 22,500 मेगावाट बिजली उत्पादन की है। यह पाकिस्तान के लगभग कुल बिजली उत्पादन के बराबर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।