सीमा पर जारी तनाव और लगातार हो रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. कश्मीर मसले पर दोनों देशों की ओर से लगातार बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह मुलाकात दोनों देशों के लिए अहम हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक, इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई कि अगले सप्ताह संघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के मौके पर रूस के उफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ के बीच भेंट होगी या नहीं, क्योंकि विदेश मंत्रालय ने इसकी संभावना की न तो पुष्टि की है और न ही उससे इंकार किया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।