ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति बेजी कैड एसेब्सी ने देश में आपातकाल लगाए जाने की घोषणा की है। पिछले सप्ताह आइएस के आतंकी हमले में 38 विदेशी पर्यटकों के मारे जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। सरकार ने माना कि पोर्ट अल कआउई में समुद्री बीच पर हुए हमले के लिए सुरक्षा सेवा तैयार नहीं थी और पुलिस भी जवाबी कार्रवाई में बहुत धीमी रही। आपातकाल लगने से सरकार को कड़े फैसले करना और आसान हो जाएगा। साथ ही, सेना व पुलिस को और अधिकार मिलेंगे। टूयनीशिया में इससे पहले वर्ष 2011 में आपातकाल लगाया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।