बर्लुस्कोनी को तीन साल कैद की सजा
(International)

इटली की एक अदालत ने बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और मीडिया मुगल सिल्वियो बर्लुस्कोनी को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने बर्लुस्कोनी को देश के एक सीनेटर को घूस देकर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने का दोषी पाया है। हालांकि बर्लुस्कोनी (78) को यह सजा भुगतनी नहीं पड़ेगी, क्योंकि इस मुकदमे की सुनवाई पूरे होने की समय सीमा समाप्त हो गई है। इस वर्ष की शुरुआत में ही बर्लुस्कोनी को कॉरपोरेट धोखाधड़ी के लिए दी गई कम्युनिटी सर्विस ऑर्डर (एक प्रकार की समाज सेवा) की सजा खत्म हुई है। -

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।