विदेश यात्रा के बाद स्वदेश लौटे पीएम मोदी
(International)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य एशिया के पांच देशों और रूस का अपना आठ दिवसीय दौरा संपन्न कर सोमवार देर रात स्वदेश लौट आए हैं. इस यात्रा में इन देशों के साथ रिश्तों को मजबूत किया गया और भारत को शंघाई सहयोग संगठन का पूर्ण सदस्य बनाया गया. मोदी अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव में ताजिकिस्तान पहुंचे थे और यहां के नेतृत्व के साथ वार्ता के बाद सोमवार रात दिल्ली के लिए रवाना हुए. प्रधानमंत्री छह जुलाई को यात्रा पर निकले थे. वह सबसे पहले उज्बेकिस्तान गए थे. यात्रा के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान ने परमाणु उर्जा, रक्षा और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने का फैसला किया.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।