रूस के उफा में तीन दिन पहले नए सिरे से बातचीत शुरू करने पर सहमति जताने वाले पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है। विदेश मामलों पर पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि जब तक कश्मीर का मुद्दा एजेंडे में नहीं होगा, तब तक भारत से कोई बातचीत नहीं की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि पाक अपनी गरिमा और सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा।पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीज ने बताया कि ‘रूस में मोदी और शरीफ के बीच हुई बातचीत किसी वार्ता प्रक्रिया की कोई औपचारिक शुरुआत नहीं थी। उसका मकसद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव कम करने के लिए एक बेहतर समझ बनाना था। तब यह सहमति बनी थी कि दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की पहली बैठक नई दिल्ली में होगी और फिर इस्लामाबाद में होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।