अमेरिका दो सैन्य ठिकानों पर हमले
(International)

अमेरिका के टेनेसी राज्य में दो सैन्य ठिकानों पर बंदूकधारियों के हमले में चार नौसैनिकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. राज्य के चैनूगा शहर में हुए इस हमले और इसमें हुई मौतों की अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है. अमेरिकी नेवी की जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्ध हमलावरों को भी मारा गया है. जांच एजेंसी एफबीआई के मुताबिक, हमलावर की पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ अब्दुलाजीज के तौर पर हुई है. एफबीआई के अधिकारी ने बताया कि अब तक जांचकर्ता यह पता नहीं लगा पाए हैं कि यह आतंकी घटना है या एक क्रिमिनल एक्ट. अधिकारी ने कहा, श्घटना से जुड़े हरसंभव पहलुओं से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह घरेलू या अंतरराष्ट्रीय आतंकी वारदात है या साधारण क्रिमिनल एक्ट.श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।