अमेरिकी कोर्ट ने एक कंपनी को भारतीय मजदूरों को दो करोड़ डॉलर (करीब 126 करोड़ रुपये) का मुआवजा देने का निर्देश दिया है। इन मजदूरों को कैटरीना तूफान (2005) से तबाह ऑयल रिग की मरम्मत के नाम पर लाया गया था। अमेरिकी इतिहास में मजदूरों की तस्करी का यह अब तक का सबसे बड़ा मामला है। तकरीबन 200 मजदूरों ने अलबामा स्थित सिग्नल इंटरनेशनल पर धोखाधड़ी और शोषण करने का आरोप लगाया था। फेडरल कोर्ट ने अब जाकर इन मजदूरों के हक में फैसला सुनाया है। कंपनी ने दिवालियेपन से सुरक्षा के लिए आवेदन किया है। मंजूरी के बाद ऐसे 11 मामलों से जुड़े 200 भारतीय मजदूरों को मुआवजा मिलेगा। कंपनी भारतीय मजदूरों के लिए माफीनामा भी जारी करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।