पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बार-बार चेतावनी के बाद भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पहले रजौरी के नौशेरा में गोलीबारी कर फायरिंग की, तो वहीं अब पुंछ के केरन सेक्टर में भी फायरिंग कर सीजफायर तोड़ा है। दूसरी ओर ईद के मौक पर भारतीय जवानों द्वारा भेजी गई मिठाइयों को भी लौटा दिया है। वहीं एक और पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के बॉर्डर पर हर्ष व उल्लास का माहौल है। इससे पहले भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर ने एक प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि यदि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन होता है तो उसको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।