पाकिस्तान ने लगाया भारत पर गोलीबारी करने का आरोप
(International)
पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को सीमा सुरक्षा बल पर आरोप लगाया कि उसने नियंत्रण रेखा पर पाक अधिकृत कश्मीर के नेजापीर सेक्टर के निकट ईद के दिन बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की. पाकिस्तान की सैन्य मीडिया शाखा आईएसपीआर ने कहा कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और इस तरह का उल्लंघन त्योहार के मौके पर नियमित है. इस बीच, भारत ने पाकिस्तान पर राजौरी और पुंछ सेक्टरों में नए सिरे से संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाया. इसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए. यह विगत चार दिनों में इस तरह की छठी घटना है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।