रूस के पूर्व पीएम की बेटी बनीं यूक्रेन में डिप्टी गवर्नर
(International)
रूस के पूर्व प्रधानमंत्री इगोर गेदर की बेटी मारिया गेदर यूक्रेन के ओडेसा प्रांत की डिप्टी गवर्नर नियुक्त की गईं हैं। इससे रूस और यूक्रेन के बीच कड़वाहट और बढने की आशंका गहरा गई है। ओडेसा के गवर्नर मिसाइल साकासविली ने मारिया को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ लडने वाली तेज-तर्रार नेता बताया है। वहीं, मारिया ने यूक्रेन की अखंडता की वकालत करते हुए क्रीमिया उसे लौटाने की मांग की है। इसके बाद से रूस में उनकी तीखी आलोचना की जा रही है। मारिया की संस्था को मिलने वाले फंड में भी रूस की सरकार कटौती करने जा रही है। 32 साल की मारिया हार्वर्ड से ग्रेजुएट हैं और रूस के किरोव प्रांत की डिप्टी गवर्नर भी रह चुकीं हैं। उनके पिता नब्बे की दशक के शुरुआत में रूस के प्रधानमंत्री थे और 2009 में उनकी मृत्यु हो गई थी। मारिया को अपना नायाब चुनने वाले मिखाइल 2008 में रूस के साथ संघर्ष के दौरान जॉर्जिया के राष्ट्रपति रह चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।