पाकिस्तान के कई इलाकों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई । यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र राजधानी इस्लामाबाद से महज 15 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थति था। भूकंप के झटके इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, ऐबटाबाद समेत कई पर्वतीय इलाकों में महसूस किए गए.रात के वक्त भूकंप आते ही कई जगहों पर लोग अचानक घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकलने लगे. बहरहाल, भूकंप से जान-माल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।