ब्रिटिश संसद में अश्लील वेबसाइट खोलने की 2.5 लाख बार कोशिश
(International)
ब्रिटेन में पिछले साल संसद में अश्लील वेबसाइट खोलने की करीब 2.5 लाख बार कोशिश की गई। औसतन प्रतिदिन 685 बार। ऐसे सबसे ज्यादा प्रयास पिछले साल अप्रैल में 42 हजार बार किए गए। एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके को सूचना की स्वतंत्रता अधिकार के तहत यह जानकारी दी गई है। 2013 में करीब साढ़े तीन लाख बार अश्लील वेबसाइट देखने की कोशिश की गई थी। हाउस ऑफ कॉमंस के अधिकारियों ने बताया कि यह साफ नहीं है कि सांसदों ने यह कोशिश की या उनके स्टाफ या फिर संसद भवन में काम करने वाले कर्मचारियों ने। संसद में करीब पांच हजार कर्मचारी काम करते हैं। उनका कहना है कि इन आंकड़ों का यह भी मतलब नहीं है कि हर बार जान बूझकर अश्लील वेबसाइट देखने की कोशिश की गई। अधिकारियों के अनुसार कई बार इस तरह की वेबसाइट एक ही बार में कई हिट दर्ज कर लेती हैं या कुछ वेबसाइट पॉप-अप के जरिए दूसरी वेबसाइट को भी साथ में जोड़ लेती हैं। घर में देखने के लिए बताना जरूरी अश्लील वेबसाइटों पर लगाम लगाने के लिए ब्रिटेन में 2013 में सख्त कानून लाया गया था। इसके अनुसार घर के इंटरनेट कनेक्शन में इस तरह की साइट ब्लॉक होते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।